बगहा: रामनगर में जान लेने वाले बाघ का रेस्क्यू किया गया
नेपाल से भटककर भारत पहुंचे एक बाघ ने बगहा के घोड़ा घाट इलाके में कहर बरपाया जिसमें एक बुजुर्ग किसान की जान चली गई. घटना से दहशत में आए ग्रामीणों को राहत तब मिली जब वन विभाग ने बाघ को पकड़ने में सफलता पाई. अब इस बाघ को संजय गांधी जैविक उद्यान भेजा जा रहा है. जहां उसका इलाज और निगरानी की जाएगी.इसकी जानकारी विटीआर के C. F के द्वारा मंगलवार दोपहर दो बजें दी गई