रामगढ़/ठाडीहाट के विशाल मैदान में आयोजित श्री शिव महापुराण महायज्ञ की पांचवें दिन सोमवार 8, 00पीएम को कथा श्रवण के लिए सैकड़ो की संख्या में भीड़ कथा पंडाल में उमड़ पड़ी। अयोध्या से पधारे संत दुर्गेश नंदन महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि सनातन धर्म में मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक 16 महत्वपूर्ण संस्कार बताएं जिसमें विवाह संस्कार अति महत्वपूर्ण माना गया।