झुमरा तिलैया के पास सड़क हादसे में शशि कुमार की मौत, पंसस प्रतिनिधि रामाशीष घायल। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा तिलैया के समीप एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हरली-पेटो निवासी शशि कुमार (पिता स्व. सुरेश प्रसाद कुशवाहा) के रूप में हुई है।