कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विकास कार्यों सीएम डैशबोर्ड और पूर्वांचल निधि से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति की धनराशि 31 दिसंबर तक लाभार्थियों के खातों में भेज दी जाए। आम घाट रेलवे ब्रिज का कार्य दिसंबर माह के अंत तक पूरा करने का दिया आदेश।