बरेली: उर्स-ए-रज़वी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग, दरगाह से जुड़े लोगों ने डीआरएम मुरादाबाद से की मुलाकात
बरेली के दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की ओर से हाजी जावेद खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद डीआरएम से मुलाकात कर 18-20 अगस्त को होने वाले उर्स-ए-रज़वी के लिए सभी दिशाओं में उर्स स्पेशल ट्रेन, ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, टिकट विंडो, साफ-सफाई, पानी व सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।