कांगड़ा: कांगड़ा हवाई अड्डा में खराब मौसम के चलते सभी उड़ाने हुईं रद्द: निदेशक धीरेंद्र सिंह
Kangra, Kangra | Nov 12, 2024 क्षेत्र में छाई व्यापक धुंध के कारण मंगलवार को दिल्ली, शिमला से गग्गल एयरपोर्ट आने वाली सभी उड़ानें रद्द हो गईं। एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने मंगलवार काे साढ़े पांच बजे बताया कि खराब मौसम के चलते दिल्ली से गग्गल आने वाली नियमित 4 उड़ानें तथा शिमला से गग्गल आने वाली विमान सेवा रद्द हो गई।