इंदौर: भवानी नगर में गाड़ी निकालने की बात पर दो पक्षों में हुआ विवाद, 2 युवकों ने फरियादी पर किया चाकू से हमला
Indore, Indore | Sep 13, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में 2 युवकों के द्वारा एक शख्स पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमे घायल फरियादी का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। वही इस मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या कर प्रयास का प्रकरण दर्ज कर दोनो ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है।