आंदर: मोग्लानीपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पिकअप वाहन समेत 50 बोझा गेंहू की फसल जलकर हुई राख
Andar, Siwan | Apr 16, 2024 असांव थाना क्षेत्र के मोग्लानीपुर गांव में मंगलवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें पिकअप वाहन पर लदा हुआ 50 बोझा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। वहीं अगलगी की सूचना प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार यादव ने अग्निशमन वाहन व असांव थाना को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर अग्निशमन वाहन व थानाध्यक्ष रवि कुमार पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया।