एकंगरसराय: पारथू गांव के नदी में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
रविवार को एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पारथू गांव के नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान पारथू गांव निवासी कैलाश बिंद के 31 वर्षीय पुत्र दीपक बिंद के रूप में किया गया है। एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा एवं अपर थाना अध्यक्ष प्रभाकर कुमार झा ने बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया।