झांसी: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर झांसी मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को हरिद्वार के निकटवर्ती स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव
Jhansi, Jhansi | Jul 11, 2025 झांसी मंडल से होकर जाने वाली कई ट्रेनों को आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार के निकटवर्ती स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। यह विशेष व्यवस्था 11 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस को रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर रेलवे स्टेशनों पर दो-दो मिनट का ठहराव रहेगा।