जालौर: कलेक्टर के आदेश की अवेहलना शहर में घूम रहे आवारा पशुओं का नहीं किया बंदोबस्त, वाहन चालकों को हो रही परेशानी
Jalor, Jalor | Mar 23, 2024 जालोर जिला मुख्यालय पर गलियों में पूरे दिन आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता हैं। जिससे वाहन चालकों को चलने में परेशानी होती है और दुर्घटना की भी आशंका रहती है। जिसको लेकर आमजन ने कई बार नगर परिषद में शिकायत की लेकिन कोई समाधान नही हो पाया है।\29 फरवरी को जिला कलेक्टर पूजा पार्थ ने शहरी विकास समिति की बैठक में नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर को निर्देश दिए थे!