खुरई: भारी बरसात से बरोदिया नौनगर के पास नाले में फंसे 6 लोगों का एसडीआरएफ व देहात थाना पुलिस ने किया रेस्क्यू।
Khurai, Sagar | Jul 29, 2024 शनिवार को दिन भर और रात में लगातार बरसात होती रही जिससे बरोदिया नौनगर गांव और तोड़ा काछी गांव के बीच नाला उफान पर आ गया जिसमें 6 लोग फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम और देहात थाना पुलिस ने किया रेस्क्यू। रेस्क्यू ऑपरेशन में नायब तहसीलदार रमेश कोष्टी और बरोदिया चौकी प्रभारी मथुरा प्रसाद भी शामिल रहे।