चान्हो: छठे चरण में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदानः के. रवि कुमार।
Chanho, Ranchi | May 26, 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि छठे चरण का मतदान प्रतिशत 65. 40 रहा है। मतगणना के दिन पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद इस आंकड़े में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील किये जा चुके हैं। स्ट्रांगरूम त्रिस्तरीय सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है।