जशपुर: जशपुर NH-43 स्थित काईकछार में भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत
जशपुर जिले स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर काईकछार के पास दो भारी मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के चालक अपने-अपने केबिन में बुरी तरह फंस गए। हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि की जा रही है। दुर्घटना के बाद काफी देर तक चालकों को ट्रकों से बाहर नहीं निकाला जा सका है।