मोठ: मोती कटरा के पास केवलारी में पुलिया बहने से टूटा संपर्क, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Moth, Jhansi | Jun 30, 2025 सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे झाँसी जनपद के मोती कटरा के समीप स्थित केवलारी गांव में तेज बारिश के चलते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि गरौठा-राठ संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया पानी में बह गई। इस हादसे के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राठ, मोती कटरा सहित कई गांवों का गरौठा से संपर्क पूरी तरह टूट गया। वही ग्रामीणों द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया