कोईलवर छपरा कोईलवर फोरलेन जमालपुर बाजार के पास रविवार दोपहर 12:30 ओवरटेक के प्रयास में ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार चालक और एक महिला सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क किनारे लड़खड़ा गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया।