ज्ञानपुर: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ठेले में भिड़ा मोटरसाइकिल सवार हुआ, गंभीर रूप से घायल
ज्ञानपुर के विकास भवन रोड स्थित काशीराम आवास सड़क पर तेज गति से जा रहा मोटरसाइकिल सवार युवक ठेले को बचाने के चक्कर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक को आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल परिसर में इलाज चल रहा है, स्थानीय लोगों का कहना है की, बाइक सवार तेज गति से था।