उदयपुर धरमजयगढ़: कुड़ेकेला में अवैध शराब बेचते एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार, 8 लीटर महुआ शराब हुई जब्त
धरमजयगढ़ । 3 जून की रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार, छाल थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि ग्राम कुड़ेकेला में एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार खरे अपने हमराह स्टाफ आरक्षक गोविन्द बनर्जी और प्रबंध राठिया के साथ मौके पर पहुंचे और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके से एक व्यक्ति को संदेह क