ग्राम रानापुर में सगाई से एक दिन पूर्व हृदय गति रुकने से युवक की मौत हो गई। जिसके चलते चंद मिनटों में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। गुरुवार को परिजनों ने बताया कि प्रशांत की शुक्रवार को सगाई आनी थी। लेकिन अचानक हार्ट अटैक आने से सगाई के एक दिन पहले ही प्रशांत की मौत हो गई। परिजनों से संवेदना व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधि व लोगों का तांता लगा है।