अमरोहा: अमरोहा में आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान और मची भगदड़
Amroha, Amroha | Dec 21, 2025 अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में आग की बड़ी घटना सामने आई है। जोया मे इकोंदा रोड पर एक मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट के कारण देर रात आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गांव तोहफापुर भवानीपुर निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र गंगासरन सिंह जोया के इकोंदा रोड पर हिमांशु मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं।