मुज़फ़्फरनगर में देहरादून से भागकर आए प्रेमी युगल ने अलग किए जाने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। रुतेश और वैशाली चार साल से प्रेम संबंध में हैं,लेकिन वैशाली के परिवार को शादी मंजूर नहीं। शनिवार को विवाद के बाद वैशाली घर छोड़कर रुतेश के पास आ गई।दोनों को रुतेश के जीजा ने रोककर पुलिस के हवाले किया। वैशाली ने घर लौटने से इंकार करते हुए परिजनों से जान का खतरा बताया