जलेसर: जलेसर पुलिस ने पशु चोरी कर तस्करी करने की घटना में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, पिकअप वाहन बरामद
Jalesar, Etah | Jun 5, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के चलते थाना जलेसर पुलिस द्वारा आरोपी कुलदीप पुत्र शोभाराम निवासी मौहल्ला अहरियान कस्बा मैडू हाथरस का रहने वाला को गिरफ्तार किया है