बांसवाड़ा: नयागांव के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को पैर पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र स्थित नयागांव के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को पैर पर लगी चोट, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग उसे निजी वाहन से उपचार के लिए रविवार रात 9:15 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। साथ में आए दोस्त ने बताया कि जयपाल पुत्र शांतिलाल निवासी झुपेल का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।