लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ापुर सवारन गांव में एक घर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते समय अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया है।