प्रयागराज: सुलेम सराय में अनियंत्रित होकर एक कार बिजली के खंभे से टकराई, कार सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल
धूमनगंज थाना अंतर्गत सुलेम सराय मे बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 अनियंत्रित होकर एक कार बिजली के खंभे से जा टकराई ।कार में 6 लोग सवार थे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को कार से निकल गया।घटना का वीडियो आज गुरुवार को करीब सुबह 9:00 बजे सामने आया है, जिसमें कार के अंदर एक युवक का पैर फंसा हुआ है।