चूरू: वार्ड संख्या 45 में ग्राइंडर से काम करते 27 वर्षीय युवक हुआ हादसे का शिकार, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jun 2, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 45 में सोमवार को ग्राइंडर से काम करते हुए 27 वर्षीय युवक हादसे का शिकार हो गया। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।