उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का सितम जारी है, लेकिन इस ठिठुरन के बीच खेतों का नजारा बेहद सुकून देने वाला बना हुआ है। खेतों में चारों ओर खिली सरसों की पीली रंगत ने प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लहलहाती और फूलों से लदी सरसों की फसल को देखकर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।