छिबरामऊ: नंदग्रामपुर में युवक ने हाथ में तलवार लेकर कुछ लोगों को धमकाया, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नंदग्रामपुर का रहने वाला पवन पुत्र इंद्रपाल अपने गांव में अपने हाथों में तलवार लेकर कुछ लोगों को धमका रहा था जिसे स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।वहीं पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया भेजा जेल। मंगलवार की दोपहर 2:31पर प्रेस नोट के माध्यम से दी गई जानकारी।