नीमराना के हीरो चौक पर सड़क हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत नीमराना। कस्बे के हीरो चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रेखा शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेखा शर्मा अपने पीहर बड़ौदा मेव से ससुराल नीमराना आ रही थीं। जैसे ही वह हीरो चौक पर बस से उतरीं, उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।