रामपुर: ग्राम रजौड़ा मोड़ पर आवारा पशु की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 16, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम रजौड़ा निवासी ज़रीफ़ पंखे को सही कराने गया था। घर लौटने के दौरान ग्राम रजौड़ा मोड़ पर मोटरसाइकिल के सामने अचानक आवारा पशु आ गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।