गोंडा के फरेंदा खुर्द गांव मे रविवार सुबह 10 बजे एक दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध घायल अवस्था में मिला, जिसे कौवे नोच रहे थे। ग्रामीणो ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सादुल्लाह नगर रेंज की टीम ने वन दरोगा बहुश्रुत यादव के नेतृत्व मे गिद्ध का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उसे फॉरेस्ट सेंटर ले जाकर उपचार और जांच की जाएगी। ठीक होने पर गिद्ध को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।