बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भीमपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और मृतक की शिनाख्त मिंटू राजभर (35) निवासी ग्राम चाँदपुर भाऊपुर, थाना नगरा के रूप में की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद