अंबाह नगर में गुरुवार को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सदर बाजार, गंज, टॉकीज रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में भंडारों का आयोजन हुआ। हवन-यज्ञ व पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय माहौल बनाया।