बैतूल जिले के पाढर बाईपास के पास हुए सड़क हादसे में घायल 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे पाढर बाईपास के पास मेले में आए युवकों की दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत पाढर में भर्ती किया था