चान्हो: सिलागाई नदी से बालू निकालने के दौरान चाल धंसने से एक की मौत
Chanho, Ranchi | Apr 26, 2024 चान्हो थाना क्षेत्र के सिलागाई नदी से बालू निकालने के दौरान गुरुवार की रात रघनाथपुर के चम्पाडीह निवासी 25 वर्षीय अनिल उरांव की चाल के गिरने से उसमें दबकर मौत हो गई। मुखिया महादेव भगत ने बताया कि अनिल को सरकार की और से अबुआ आवास योजना मिला हुआ था, जिसका निर्माण कार्य करने के लिए उसको बालू की जरूरत थी। वह वही बालू निकालने गया हुआ था, तभी ये हादसा हुआ।