मुरैना नगर: ML फूड फैक्ट्री के जहरीले पानी से 50 बीघा बाजारा की फसल चौपट, किसानों ने कलेक्ट्रेट पर SDM को सौंपा ज्ञापन
करुआ गांव के पास संचालित ML फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक द्वारा केमिकलयुक्त पानी के निकास के लिए उचित व्यवस्था न किए जाने से जहरीला पानी किसानों के खेतों में पहुंचकर उनकी फसले बर्बाद कर चुका है।पीड़ित किसानों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यवाही के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। कार्रवाही न होने पर किसानों ने आंदोलन की बात कहीं है।