सोनाहातु: कुदाड़ीह गांव के जंगली क्षेत्रों में पुलिस ने ढाई एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट
आज रविवार को सोनाहातु थाना क्षेत्र के कुदाड़ीह गांव के जंगली क्षेत्रों में ढाई एकड़ में लगी अवैध नशीली अफीम पोस्ता की खेती का विनिष्टीकरण पुलिस बल के द्वारा किया गया। मौके पर मुख्य रूप से थाना प्रभारी सोनाहातू सहित सशस्त्र बल शामिल थे । यह जानकारी आज रविवार को शाम 7:30 दी गई ।