जरमुंडी थाना क्षेत्र बासुकीनाथ शिवगंगा घाट के समीप मकान निर्माण स्थल पर लगे मजदूर का शनिवार 1:00 बजे रड काटते वक्त ग्राइंडिंग मशीन के ब्लेड से एक पैर पूरी तरह से घायल हो गया।आनन फानन में मिस्त्री के द्वारा मजदूर को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां चिकित्सक के द्वारा मजदूर के पैर में सिलाई की जा रही है। मजदूर नोनीहाट निवासी बताया जाता है।