कर्वी: कर्वी के कोल गदहिया के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार गिरकर घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कर्वी के कोल गदहिया के पास गुरुवार की सुबह 11 बजे ई रिक्शा से टकरा कर बाइक सवार सलमान खान पुत्र अब्दुल जाविद निवासी कोल गदहिया कर्वी घायल हो गया।सलमान खान गांव में कुछ दूर कोटे से राशन लेने जा रहा था।तभी सामने से आए रिक्शा से टकरा कर घायल हो गया। वहीं घायल का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सलमान खान के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है।