पलवल: दिव्यांग पेंशन के लिए सरकार ने 21 गंभीर बीमारियों को शामिल किया, जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी जानकारी
Palwal, Palwal | Mar 10, 2025 जिला उपायुक्त हरीश कुुमार वशिष्ठ ने बताया कि सरकार ने दिव्यांग पेंशन के लिए 21 गंभीर बीमारियों को शामिल कर लिया है। सोमवार को 2 बजे जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त हरीश कुुमार वशिष्ठ ने बताया कि ,हरियाणा दिव्यांग पेंशन रूल्स 2025 के तहत हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश में ,अब 21 गंभीर बीमारियों को दिव्यांग पेंशन की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।