इंदौर: बुजुर्ग महिला से लूट के मामले में अन्नपूर्णा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, गोवा घूमने के लिए आरोपी ने की थी चैन लूट
Indore, Indore | Feb 24, 2024 इंदौर के शातिर बदमाश ने अपने गोवा जाने के शौक को पूरा करने के लिए ना सिर्फ एक वृद्ध महिला की चेन लूट ली थी, बल्कि लूट के लिए दो अलग अलग जगहों से गाड़ियां भी चोरी की थी। जिससे पुलिस की तलाश भटक सके। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी अरबाज उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से चोरी की चेन भी बरामद की है। अब पुलिस पूछताछ में जुटी है।