फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के मल्हपुर में पेट्रोल पंप पर दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
भुता थाना क्षेत्र के मल्हपुर पेट्रोल पंप पर बोतल में तेल देने से मना करने पर एक व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीट दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की पहचान कर ली गई है। जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।