रामगढ़: रामगढ़ के जय कॉलोनी में बड़ा हादसा: 10 साल का मासूम 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में, हालत गंभीर
Ramgarh, Alwar | Mar 29, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र की जय कॉलोनी में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 10 वर्षीय मासूम बच्चा 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे के गर्दन के नीचे का आधा शरीर बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल बच्चे का इलाज अलवर के जिला अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को सुबह दस बजे बच्चे के पिता ने जानकारी दी।