बागपत: पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले कावड़ मेले को लेकर जिले को तीन सुपर जोन व 30 सेक्टरों में बांटा गया
Baghpat, Bagpat | Jun 28, 2025 कांवड़ यात्रा और पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय मेले के लिए जिला तीन सुपर जोन, आठ जोन और 30 सेक्टरों में बांटा गया है। शनिवार को करीब दोपहर 2:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार इसमें तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पुरा मंदिर परिसर में चार लेयर में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिनमें अर्धसैनिक बल के जवान भी शामिल रहेंगे।