पूरनपुर: भवानीगंज तालुके गजरौला में बिना परमीशन चल रहा मिट्टी खनन पड़ोसी काश्तकार ने एसडीएम से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया निवासी उवेश खां ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी कृषि भूमि गांव भवानीगंज तालुके गजरौला में स्थित है। आरोप है कि पडोसी काश्तकार वासिदा वेगम निवासी जादौपुर गहलुइया की कृषि भूमि से अवैध रूप से बिना परमीशन 15 दिनों से ट्रैक्टर स्वामी जावेद खां मिट्टी खनन कर रहा है मामले में एसडीएम से की शिकायत।