पूरनपुर: पूरनपुर रेलवे कर्मचारी करा रहा जुएं का कारोबार ग्रामीणों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर से की शिकायत
पूरनपुर नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा में बड़ी आबादी रहती है। वर्तमान में ट्रेनों का संचालन कम हो रहा है। दिन ढलते ही रेलवे लाइन के किनारे जुएं और सट्टे का खेल शुरू हो जा जाता है। लाइनपार के ग्रामीणों ने इसको लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर से शिकायत की है। इसमें एक रेलवे कर्मचारी पर ही जुआं खिलवाने का आरोप लगाया गया है।