झाझा: रजला हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, शव के ऊपर से गुजरती रही ट्रेन
Jhajha, Jamui | Oct 23, 2025 झाझा-सिमुलतला रेलखंड के रजला हॉल्ट के पास गुरुवार की दोपहर 12 बजे ट्रेन से कटकर डुमरमोह गांव निवासी कपिल साव के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद शव घंटों तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा और कई ट्रेनें उस पर से गुजरती रहीं। सूचना पर समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने रेल थाना झाझा को खबर दी। बताया गया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और सुबह घर से