लंभुआ: लम्भुआ तहसील के जनवारीनाथ धाम में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भव्य कार्यक्रम, संतों व वक्ताओं का हुआ सम्मान
लम्भुआ के बाबा जनवारीनाथ धाम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तुलसीदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का हिंदू धर्म, समाज और साहित्य में अमूल्य योगदान है।