फतेहपुर: राधानगर के जमूपुर चौराहे के समीप डंफर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रहा बुरा हाल
राधानगर के मदरियापुर गांव निवासी रामगोपाल कोरी का 50 वर्षीय पुत्र रामबरन कोरी साइकिल पर सवार होकर घर से सब्जी लेने गया था। जब वह सब्जी लेकर वापस घर लौट रहा था तभी डंपर ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे रामबरन गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस