खरगोन जिले के ग्राम ऊन के पास रविवार शाम करीब 5 बजे एक 108 शव एम्बुलेंस ने तेज रफ्तार में बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उसी एम्बुलेंस से तत्काल खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है।